बांसवाड़ा में एक 18 साल के युवक ने लव अफेयर में सुसाइड का प्रयास किया। गनीमत रही कि घरवालों ने समय रहते उसे फंदे से उतारा और हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मामला सज्जनगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार का है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि प्रेम-प्रसंग के चलते युवक 12वीं क्लास में पढ़ने वाले स्टूडेंट ने सुसाइड का प्रयास किया है। कमरे में फंदे से झूलता मिला छात्र जानकारी के अनुसार स्टूडेंट ने बुधवार को घर में फंदा लगा लिया था। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी, तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा और तुरंत निजी वाहन के जरिए स्थानीय अस्पताल सज्जनगढ़ ले गए। गंभीर हालत में MG अस्पताल किया रेफर सज्जनगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बुधवार रात ही महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के बाद अब युवक को वार्ड में भर्ती किया गया है। प्रेम प्रसंग बताया जा रहा कारण परिजनों ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में था। प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि नरेश ने प्रेम प्रसंग के मामले को लेकर यह आत्मघाती कदम उठाया है। फिलहाल प्रेम प्रसंग के मामले में पूरी जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है।


