शिवपुरी में जंगली सूअरों से फसलें बर्बाद:2 बीघा मसूर नष्ट, किसान बोला- नुकसान बढ़ा तो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊंगा

शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम सजाई में जंगली सूअरों के झुंड किसानों की खड़ी फसलों को रौंद रहे हैं। रात के अंधेरे में हो रहे हमलों से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। गांव के किसान सतेंद्र लोधी ने बताया कि बुधवार रात जंगली सूअरों के झुंड ने उनकी करीब 2 बीघा मसूर की फसल पूरी तरह नष्ट कर दी। इससे पहले उनकी मक्के की फसल को भी सूअर नुकसान पहुंचा चुके हैं। झुंड में आते हैं, भगाने से डरते हैं किसान किसानों के मुताबिक सूअर झुंड में आते हैं और बेहद आक्रामक होते हैं। सामने आने पर किसी व्यक्ति को रौंदने का खतरा रहता है, इसी कारण किसान उन्हें भगाने की हिम्मत नहीं कर पाते। सतेंद्र लोधी ने बताया कि बीते एक माह में गांव के 8 से 10 किसानों की गेहूं, सरसों और चना की फसलें जंगली सूअरों ने नष्ट कर दी हैं। प्रशासन-वन विभाग पर लापरवाही के आरोप किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार प्रशासन और वन विभाग से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नाराज किसान सतेंद्र लोधी ने चेतावनी दी है कि यदि बाकी फसलों को भी नुकसान हुआ तो वे आत्महत्या करने को मजबूर होंगे। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और वन विभाग पर डाली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *