देवास में सड़क हादसे में युवक की मौत:देर रात घर जाते वक्त अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक सप्ताह पहले नौकरी शुरु की थी

देवास में सिंगावदा बाईपास के पास बुधवार की रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, नराना निवासी 35 वर्षीय देवेंद्र पटेल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सिंगावदा बाईपास के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। डायल 112 की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने देर रात करीब 12 बजे परिजनों को सूचना दी। मृतक देवेंद्र पीथमपुर की एक निजी कंपनी में मशीन ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने एक सप्ताह पहले ही यह नौकरी शुरू की थी। इससे पहले वे किसनी करते थे। देवेंद्र विवाहित थे। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *