विधायक रविंद्र भाटी ने रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल की जगह बदली:शिव स्टेडियम में होगा प्रोग्राम; एसडीएम ने 10 पॉइंट लिखकर दी परमिशन

निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी के रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल जिला कलेक्टर ने रद्द कर दिया। इसके बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई। सोशल मीडिया पर कमेंट का दौर शुरू हो गया। इसके बाद विधायक ने शिव मुख्यालय पर प्रोग्राम करवाने के लिए शिव एसडीएम को चिट्‌ठी लिखी है। वहीं प्रोग्राम को लेकर तैयारियां भी शुरू कर दी है। इधर शुक्रवार को शिव एसडीएम ने स्टेडियम में प्रोग्राम की अनुमति जारी कर दी है। दरअसल, गुरुवार को बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी ने 12 जनवरी को होने वाले रोहिड़ी म्यूजिक फेस्टिवल प्रोग्राम की परमिशन को रद्द कर दिया है। इसके बाद विवाद शुरू हो गया है। शिव से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने राजनीतिक विरोधियों पर षड्यंत्र रचकर प्रोग्राम को निरस्त करवाने का आरोप लगाया है। उधर, उनके समर्थक सोशल मीडिया X पर हैश टैग थार घातक भाजपा ट्रेंड करवा रहे हैं। रद्द के बाद विधायक ने बदली जगह विधायक ने चिट्‌ठी में लिखा है कि 12 जनवरी को विशाल सांस्कृतिक संध्या का आयोजन मुख्यालय शिव पर किया जावेगा। आयोजन स्थल मेजर ध्यानचंद स्टेडियम शिव में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। इसके में लोक कलाकारों की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें दस हजार मेहमानों के आने की संभावना है। इस संबंध में अनुमति दी जाए। SDM दी परमिशन विधायक के परमिशन मांगने के बाद शिव एसडीएम हनुमानराम ने 10 अलग-अलग पॉइंट के साथ प्रोग्राम की परमिशन दे दी है। एसडीएम ने शांति व्यवस्था बनाए रखने, हथियारों का उपयोग नहीं करने, म्यूजिक विस्तारक यंत्र में ऑडियो, वीडियो प्रसारण में काम में ली जाने वाली कैसेट, सीडी पैन ड्राइव अन्य सामग्री का थानाधिकारी शिव से पूर्व जांच परीक्षण के बाद किया लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *