नगर निगम टीम ने हाथापाई की:मकान के निर्माण को रुकवाने पहुंची थी टीम, काम नहीं रोका तो कारपेंटर को थप्पड जड़ा

अलवर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शुक्रवार को चकला गूंदी मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान पर पहुंचक काम कर रहे पेंटर को थप्पड़ जड़ा और धक्का मुक्की की। मारपीट का CCTV भी सामने आ गया। ग्रेप 3 का उल्लंघन होने का हवाला देते हुए टीम पहुंची थी। मकान मालिक कमल सोनी ने बताया कि भवन निर्माण करने की मंजूरी नहीं थी। इस कारण निगम की टीम मौके पर पहुंची थी। पहले भी निर्माण कार्य के दौरान टीम ने पहुंचकर उसक मैटेरियल जब्त किया था। उसके बाद अब ग्रेप 3 का हवाला देते हुए निर्माण को रुकवाया। वहां काम कर रहे कारीगर के साथ मारपीट की। मकान मालिक ने बताया कि मेरे 60 वर्गगज जमीन है। उसी पर मकान बना रहे हैं। इतनी सी जमीन के लिए निर्माण की मंजूरी की जरूरत नहीं होती है। पूर्व में निगम की टीम ने आकर सामान जब्त कर लिया था। एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया था। अब ग्रेप 3 की पाबंदी हटने का समाचार प्रकाशित हो गया। उसके बाद निर्माण शुरू किया। फिर भी नगर निगम के संजय ने आकर 50 हजार रुपए की मांग की। रकम नहीं देने पर टीम ने आकर कारीगर के साथ मारपीट और गाली गलौच की है। नगर निगम के अधिकारी राकेश कुमार का कहना है कि हमने कोई पैसे नहीं मांगे। कुछ गलत किया है तो रिपोर्ट कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *