भाजपा सांगानेर मंडल के नए अध्यक्ष का स्वागत-अभिनंदन:कार्यकर्ताओं ने माला-साफा पहनाकर किया सम्मान, सुनील शर्मा ने सीएम और प्रदेश अध्यक्ष का जताया आभार

सांगानेर में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा का गुरुवार को सांगानेर विधानसभा क्षेत्र स्वागत हुआ। देव नगर मुहाना मोड़ स्थित उनके निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला, साफा और गुलदस्ते के साथ उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी पीयूष बच्चानी सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह में सुनील तुलसानी, पवन जानानी, संजय मनोहर शर्मा, गुड्डू सिंह, ओमप्रकाश कुमावत, राजा हिंदुस्तानी, दामोदर नोगिया और राजेंद्र शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील शर्मा ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड़ और सांगानेर विधानसभा संयोजक प्रकाश तिवाड़ी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *