-जयपुर मंडल पर तकनीकी कार्य के कारण 3 जोड़ी ट्रेनें होगी कैंसिल जयपुर मंडल पर तकनीकी कार्य के कारण जोधपुर से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन शनिवार को रद्द कर दी गई है। इसके अतिरिक्त जयपुर की ओर जाने वाली दो अन्य प्रमुख ट्रेनें रविवार को कैंसिल रहेगी। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह के अनुसार जयपुर मंडल पर जयपुर-सवाई माधोपुर रेलखंड के सिरस एवं वनस्थली निवाई रेलवे स्टेशनों के बीच आरसीसीसी बॉक्स डालने के लिए 12 जनवरी को ब्लॉक लिया जा रहा है जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। डीआरएम सिंह ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण ट्रेन 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रतलाम एक्सप्रेस जोधपुर से 11 व इंदौर से 13 जनवरी,ट्रेन 12466/12465, भगत की कोठी-इंदौर-भगत की कोठी रणथंबोर सुपरफास्ट भगत की कोठी व इंदौर से 12 जनवरी तथा ट्रेन 14813/14814, जोधपुर-भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जोधपुर से 12 व भोपाल से 13 जनवरी को कैंसिल रहेगी। इधर, जोधपुर-बैगलुरू रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य खोडियार-साबरमती एवं चांदलोडिया बी केबिन-खोडियार स्टेशनों के मध्य आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा। डीआरएम सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाडी संख्या 16507, जोधपुर-बैगलुरू रेलसेवा जो 11 जनवरी को जोधपुर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग खोडियार-चांदलोडिया- साबरमती जं.-अहमदाबाद होकर संचालित होगी।


