अलवर के आर्टस कॉलेज में छात्रा के साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज और मारपीट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कॉलेज परिसर लेकर शिवाजी पार्क थाना पुलिस पहुंची, जहां उसकी शिनाख्त परेड करवाई गई। आर्टस कॉलेज में 6 दिसंबर को एलएलबी फस्ट ईयर की परीक्षा देने आई छात्रा से बाइक सवार दो युवक जिप्पिन यादव और उसके साथी आसिफ खान ने छेड़छाड़ की थी। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी छाती पर लात मारी। बाल पकड़े और पेड़ से लकड़ी तोड़ने लगे, जिसके बाद फरार हो गए। बाइक सवार दो बदमाशों ने की थी छेड़छाड़
शिवाजी पार्क थाने के एएसआई समरदीन खान ने बताया- 6 दिसंबर को बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय में एलएलबी फर्स्ट ईयर थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा से जिप्पिन यादव और उसके साथी आसिफ खान ने अभद्रता की थी। साथ ही छात्रा के साथ मारपीट की थी। दोनों आरोपी बाइक से कॉलेज परिसर में आए और छात्रा के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने के बाद मौके से फरार हो गए। घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने शिवाजी पार्क थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार किया। बाद में कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। वहीं गुरुवार को मुख्य आरोपी जिप्पिन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद बाबू शोभाराम कला महाविद्यालय में उसकी शिनाख्त परेड करवाई गई। यह खबर भी पढ़ें… कॉलेज में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा:सीने पर लात भी मारी; एक आरोपी छात्र नेता का भाई और दूसरा रिकवरी एजेंट अलवर में बाइक पर आए 2 युवकों ने कॉलेज में घुसकर लॉ स्टूडेंट के साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। छात्रा 6 दिसंबर को आर्ट्स कॉलेज में LLB फर्स्ट ईयर की परीक्षा देने आई थी। छात्रा ने कॉलेज परिसर में चीख-चीखकर मदद मांगी, लेकिन वहां मौजूद टीचर्स और स्टूडेंट्स देखते रहे। किसी ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश नहीं की। (पूरी खबर पढ़ें)


