जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी जयपुर में नई कार्यकारिणी का गठन:पीयूष सोनी अध्यक्ष और हेमन्त बड़जात्या बने सचिव, 13 सदस्यीय टीम भी चुनी गई

जयपुर में जैन सोशल ग्रुप ग्लोरी की नई कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव में पीयूष सोनी को अध्यक्ष और हेमन्त बड़जात्या को सचिव चुना गया है। चुनाव अधिकारी रवि प्रकाश जैन ने बताया कि नयन जैन को उपाध्यक्ष, श्वेता अजमेरा को सहसचिव और रूबी जैन को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित किया गया है। कार्यकारिणी में कुल 13 सदस्यों को भी चुना गया है, जिनमें अवधेश जैन, अमित काला, अर्पित गोधा, अनीता पाटनी, चंद्रप्रकाश पाटनी, प्रकाश जैन, पंकज अजमेरा, रमेश जैन, रमेश पाटोदी, सुचेता जैन, रोहित जैन, राहुल जैन और शुभम निगोतिया शामिल हैं। चुनाव के दौरान ग्रुप एडवाइजर नवीन जैन, अजय तोड़िया और शिखा बाकलीवाल भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *