इंदौर से इंडिगो की उड़ाने आज भी निरस्त:हैदराबाद आने और जाने वाली फ्लाइट कैंसिल; स्टार एयर की भी 4 उड़ानें नहीं जा सकीं

इंदौर के देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा उड़ानों को निरस्त किए जाने का सिलसिला अब तक जारी है। इसी क्रम में कल इंडिगो ने 4 उड़ानें निरस्त की थी, वहीं आज 2 उड़ानें निरस्त है। जबकि रात को लेट होने के कारण भी कंपनी ने मुंबई की एक उड़ान को निरस्त किया था। हालांकि इंडिगो की अन्य उड़ानों का संचालन सुचारू रूप से शुरू हो गया हैं। आज इंदौर से हैदराबाद आने और जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हैं। इंदौर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक कल इंडिगो एयरलाइंस ने सुबह हैदराबाद से इंदौर आकर वापस जाने वाली और रात को चेन्नई से इंदौर आकर वापस जाने वाली उड़ानों को कैंसिल किया था, वहीं आज भी कंपनी ने जाने वाली उड़ान को निरस्त किया है, वहीं कंपनी ने कल रात को 10.10 बजे मुंबई से इंदौर आकर यहीं रुकने वाली उड़ान को भी लेट होने के नाम पर निरस्त किया था। इसके कारण मुंबई से इंदौर आ रहे हैं यात्री मुंबई में ही अटक गए थे। नाराज यात्रियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा भी किया था, लेकिन कंपनी ने इंदौर एयरपोर्ट के जल्दी बंद होने के नाम पर उड़ान संचालित ना कर पाने की असमर्थता जताई थी। रात को विमान के ना आने के कारण सुबह 6.50 बजे मुंबई जाने वाली फ्लाइट भी दूसरे विमान के साथ ढाई घंटे देरी से संचालित की गई। लगातार चौथे दिन भी निरस्त रही स्टार एयर की उड़ानें इंदौर से अहमदाबाद और गोंदिया के बीच उड़ानों का संचालन करने वाली स्टार एयर लगातार अपनी उड़ानों को निरस्त कर रही है। कंपनी ने कल लगातार चौथे दिन भी अहमदाबाद से इंदौर आकर गोंदिया जाने वाली और वापसी में गोंदिया से इंदौर आकर अहमदाबाद जाने वाली सभी चार उड़ानों को निरस्त कर दिया। उड़ानों की निरस्त होने से इनमें बुकिंग करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *