मऊगंज में 6 साल की बच्ची को सांप ने डसा:इलाज के दौरान हुई नाबालिग की मौत, खेलते समय हादसा

मऊगंज के लौर थाना क्षेत्र में एक 6 साल की बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गई। ग्राम खैरा में घर के अंदर खेलते समय उसे जहरीले सांप ने काट लिया था। परिजन उसे तुरंत मऊगंज सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार की है। खेलते समय जहरीले सांप ने काटा यह घटना गुरुवार को ग्राम खैरा में हुई। कीर्ति साकेत (6), पिता निलेश साकेत, अपने घर में खेल रही थी, तभी एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। बच्ची की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल मऊगंज ले गए। शरीर में जहर फैलने से बिगड़ी हालत अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया और एंटी-स्नेक वेनम भी दिया। हालांकि, शरीर में जहर अधिक फैल जाने के कारण बच्ची की हालत बिगड़ती गई। डॉक्टरों की कोशिश के बावजूद कीर्ति को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *