सिरोही जिला प्रशासन के निर्देश पर वन विभाग, राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और शिक्षा विभाग ने मंगलवार को शहर में एक पर्यावरण जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस भव्य रैली में लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। डीएफओ डॉ. अजित उच्चोई, एसीएफ जगदीश विश्नोई, सहायक निदेशक (शिक्षा) अजय माथुर, सीबीईओ भबुताराम मेघवाल और अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शहरी संकुल शिक्षा अधिकारी आशुतोष व्यास और मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार, रैली अहिंसा सर्किल से शुरू हुई। यह पैलेस रोड, इस्कॉन प्लाजा, मुख्य बाजार, सरजावाव दरवाजा और जेल रोड होते हुए सारणेश्वर लाइब्रेरी पर समाप्त हुई। विद्यार्थियों ने “प्लास्टिक हटाओ–पर्यावरण बचाओ” और “स्वच्छ धरती–हरित भविष्य” जैसे नारों के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। रैली के साथ-साथ वन विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के देखरेख में जूनियर व सीनियर वर्ग में विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें पोस्टर, निबंध, क्विज, वाद-विवाद, भाषण और नारा लेखन शामिल थे। प्रतियोगिताओं के संयोजक व निर्णायक गोपाल सिंह राव तथा प्रभारी अनिता चौहान व वर्षा त्रिवेदी ने विजेताओं की घोषणा की। पोस्टर प्रतियोगिता में गुड़िया कुमारी वजाराम (प्रथम), मंशी कुमारी (द्वितीय) और ममता कुमारी पप्पू राम (तृतीय) रहीं। निबंध प्रतियोगिता में पूर्वा खत्री (प्रथम), जीनल रावल (द्वितीय) और सेजल रावल (तृतीय) ने स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में लतिका कुंवर (प्रथम), भावना कुमारी (द्वितीय) और अयाना बानो (तृतीय) रहीं। सभी विजेताओं को शीघ्र ही प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में वाइस प्रिंसिपल राजेंद्र जैन, किरण व्यास, सुचित्रा गोमतीवाल, सुजानाराम, रेंजर प्रेम प्रकाश, प्रताप कुमार कनिष्ठ लेखाकार, प्रमिला प्रजापत, सहायक वन पाल ईश्वर सिंह, भरत सिंह, राजू चौधरी, जगदीश प्रसाद, अनिल कुमार, भरतू राम सहित विभिन्न विद्यालयों के करीब 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


