5000 लीटर वॉश नष्ट, 20 लीटर अवैध हथकड़ जब्त:धौलपुर में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई

धौलपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजस्थान आबकारी आयुक्त के विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। जिला आबकारी अधिकारी पवन शर्मा के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक राहुल खण्डेलवाल और प्रहराधिकारी देवकरण गुर्जर की टीम ने आदर्श नगर और पचगांव में दबिश दी। इस दौरान अवैध हथकड़ शराब के निर्माण स्थलों पर एक साथ छापेमारी की गई। विभाग ने मौके से 5000 लीटर वॉश नष्ट की। साथ ही, शराब बनाने वाली 3 भट्टियां, संबंधित उपकरण और 20 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। इस मामले में आबकारी विभाग ने एक अभियोग भी दर्ज किया है। जिला आबकारी अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री और हथकड़ शराब के निर्माण पर आबकारी अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *