जयपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनवारी छेड़वाल को गौ सेवकों पर रील बनाना भारी पड़ गया। रील सामने आने के बाद बनवारी के साथ जमकर मारपीट की गई। वे एक दुकान पर बैठे थे, वहां से उठाकर लोगों ने जुलूस निकाला। गिरेबान पकड़कर पूरे बाजार में घुमाया। जो व्यक्ति बनवारी को पकड़कर जुलूस निकाल रहा है उसकी टीशर्ट के पीछे गौ रक्षक लिखा था। थाना प्रभारी राम मीणा ने बताया- घटना तुंगा थाना क्षेत्र में 17 दिसंबर की है। बनवारी छेड़वाल अपनी फुटवेयर की दुकान पर बैठा था। इस दौरान गौरव शर्मा और सहित करीब 25 लोग दुकान पर पहुंचे। बनवारी के साथ मारपीट शुरू कर दी। दरअसल, पूरे विवाद का कारण बनवारी छेड़वाल कीरील है। जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। इस रील में बनवारी ने गौरक्षकों को गाली देते हुए कहा था कि पहले मां बाप को रोटी दो। वो मां बाप बासे (भूखे) मरते हैं, पहले उनकी कदर करो। मैं मेरी आंखों से गौ रक्षा को देख चुका, कम से कम 10 गौ रक्षकों को देख चुका। उस पर मैं स्टडी कर रहा हूं। उनके मां बाप तो भूखे मर रहे हैं। वीडियो में बोले- गौ रक्षक चंदे के पैसे से सिगरेट पी रहे उन्होंने कहा- गौ रक्षकों की पत्नी उनके मां-बाप को गाली दे रही है। गौ रक्षक बन रहे हैं। चंदे के पैसे से सिगरेट और गांजा पी रहे हैं। मेरे जैसे साथी जो डोनेशन करते हैं, उनसे ये लोग नशा करते हैं। ये लोग सिगरेट, गांजा और शराब पीते हैं। मां बाप भूखे मर रहे है। हम भी चाहते है हिंदू राष्ट्र बने। लेकिन दादागिरी से हिंदू राष्ट्र नहीं बनता। वीडियो में बनवारी छेड़वाल ने कहा- मै गौ रक्षकों को कहना चाहता हूं सुधर जाओ। मैं मार्केट में आ गया ना और मैं मेरे पहले वाले रोल में आ गया तो गौ रक्षकों तुम्हारा जिना हराम कर दूंगा। तुम्हे गांजा पीना सिखा दूंगा। तरीके से काम करो। गोमाता का सम्मान करो। गाय को चारा डालो। दोनों पक्षों में हुआ राजीनामा थाना प्रभारी राम मीणा ने बताया- बनवारी छेड़वाल के विवादित वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर डालने के बाद गौरव शर्मा सहित कुछ लोग इसे थाने लेकर पहुंचे थे। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थए। बाद में दोनों पक्षों ने इस मामले पर राजीनामा कर लिया। बता दें कि बनवारी छेड़वाल सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डालते हैं। उनके फेसबुक पर करीब 52 हजार फॉलोअर्स हैं।


