भारतीय टीम से खेला पाकिस्तानी कबड्‌डी खिलाड़ी:बहरीन में तिरंगा भी फहराया, PKF कार्रवाई की तैयारी कर रहा

पाकिस्तान कबड्‌डी बोर्ड (PKF) अपने यहां के स्टार प्लेयर उबैदुल्लाह राजपूत पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने जा रहा है। क्योंकि, उबैदुल्लाह बहरीन में आयोजित एक निजी टूर्नामेंट में भारतीय कबड्‌डी टीम की ओर से खेलते नजर आए थे। उन्होंने इंडियन जर्सी पहनी। इतना ही नहीं, तिरंगा भी लहराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में पोस्ट हो गया। पाकिस्तान कबड्डी महासंघ के सचिव राणा सरवर ने कहा कि महासंघ की एक आपात बैठक 27 दिसंबर को बुलाई गई है, जिसमें इस मामले पर चर्चा की जाएगी। राजपूत तथा कुछ अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा। उबैदुल्लाह राजपूत ने 6 दिन पहले GCC कप का प्रमोशन भी किया था। वीडियो देखिए… सरवर ने कहा- मैं कह सकता हूं कि यह एक निजी टूर्नामेंट था, जिसमें आयोजकों ने टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, कनाडा, ईरान नामों से निजी टीमें बनाई थीं। उन्होंने आगे कहा- सभी टीमों में अपने-अपने देश के खिलाड़ी थे। भारतीय खिलाड़ियों ने भारतीय निजी टीम का प्रतिनिधित्व किया और उबैदुल्लाह उनके लिए खेले जो इन परिस्थितियों में स्वीकार्य नहीं है। बिना परमीशन के गए थे उबैदुल्लाह, कार्रवाई होगी
PKF के सचिव सरवर ने बताया कि 16 पाकिस्तानी खिलाड़ी महासंघ या पाकिस्तान खेल बोर्ड से बिना किसी इजाजत के बहरीन गए थे। उन्होंने कहा, ‘इन खिलाड़ियों के खिलाफ भी पाकिस्तान टीम के नाम पर गलत तरीके से खेलने के लिए कार्रवाई की जाएगी।’ उबैदुल्लाह ने माफी मांगी
राजपूत ने माफी मांगी है और साफ किया है कि उन्हें बहरीन में इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए आमंत्रित किया गया था और उन्हें एक निजी टीम में शामिल किया गया। उन्होंने कहा- ‘मुझे बाद में पता चला कि उन्होंने टीम का नाम भारतीय टीम रखा था। मैंने आयोजकों से कहा कि वे (आयोजक) भारत और पाकिस्तान के नाम इस्तेमाल नहीं करें।’ ——————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़िए… भारत डोपिंग में लगातार तीसरी बार टॉप पर, WADA की रिपोर्ट में खुलासा वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत 2024 में लगातार तीसरी बार डोपिंग मामलों में दुनिया में पहले नंबर पर रहा। रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2024 में भारतीय खिलाड़ियों के 260 सैंपल डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए, जो किसी भी देश से सबसे ज्यादा हैं। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *