छत्तीसगढ़ की 7 ट्रेनें कैंसिल…यात्रियों की बढ़ी मुसीबत:सिकंदराबाद रेल मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग का काम;26 जनवरी से 14 फरवरी के बीच नहीं चलेंगी गाड़ियां

दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग को लेकर नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। ये गाड़ियां 26 जनवरी से 14 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी। जानकारी के मुताबिक रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, राजनांदगांव के आने-जाने वाले यात्री प्रभावित होंगे। रेलवे प्रशासन का कहना है कि रेलवे बोर्ड की ओर से अलग-अलग जोन में इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि यात्री सुविधाओं का विस्तार हो सके। इस काम के चलते कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो रहा है। कुछ ट्रेनों को रद्द की गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों के रूट में परिवर्तन और देरी की गई है। रद्द होने वाली गाड़ियां परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी 27 जनवरी, 3-10 और 13 फरवरी को यशवंतपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर–कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह गाड़ी काचीगुडा–निज़ामाबाद जंक्शन–मुदखेड़ जंक्शन–पिंपलखुटी–नागपुर–दुर्ग–बिलासपुर के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी। देरी से रवाना होने वाली गाड़ी 11 फरवरी को दरभंगा से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 1 घंटे 15 मिनट देरी से रवाना होगी। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ की 10 ट्रेनें कैंसिल…यात्रियों की बढ़ी मुसीबत :6-8 दिसंबर तक नहीं चलेंगी पैसेंजर ट्रेनें; रायपुर रेल मंडल में होगा ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का काम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरकनेक्टिविटी का काम किया जाएगा। इसकी वजह से रेल प्रशासन ने छत्तीसगढ़ से चलने वाली 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें सभी लोकल ट्रेनें शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *