नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर उदयपुर से है। यहां लेपर्ड आबादी वाले इलाके में आ गया, जो छलांग लगाकर एक घर से दूसरे घर में घूमता रहा। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. घर में घुसा लेपर्ड, लोगों में रही दहशत
उदयपुर में गुरुवार सुबह लेपर्ड एक घर में गया और फिर छलांग लगाकर बाहर आ गया। लेपर्ड ने 3 बार अपनी लोकेशन बदली। वन विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया। कॉलोनी में रहने वाले लोग करीब 8.30 घंटे दहशत में रहे। पूरी खबर पढ़ें 2. गहलोत बोले- अरावली के बिना स्थिति डरावनी होगी
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ‘अरावली बचाओ मुहिम’ के समर्थन में उतर गए हैं। गहलोत ने कहा- ये पहाड़ियां और यहां के जंगल एनसीआर और आस-पास के शहरों के लिए ‘फेफड़ों’ का काम करते हैं। अरावली के बिना स्थिति कितनी वीभत्स होगी, इसकी कल्पना भी डरावनी है। पूरी खबर पढ़ें 3. युवक ने गले पर बंदूक रख खुद को गोली मारी
पाली में 35 साल के युवक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली लगने से युवक का सिर फट गया और चेहरे का एक तरफ का हिस्सा पूरा बिखर गया। युवक ने मरने से पहले वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया, जिसमें अपनी फोटो के साथ लिखा था-RIP। पूरी खबर पढ़ें 4. पूर्व मंत्री के बेटे ने कांग्रेस नेता को लाठी-डंडों से पीटा
अलवर में युवा कांग्रेस के नेता पर पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के बेटे ने 20 युवकों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव संदीप ओला को पूर्व मंत्री के बेटे सुरेंद्र ने फोन कर बुलाया और हमला कर दिया। कांग्रेस नेता का ट्रॉमा वार्ड में इलाज जारी है। पूरी खबर पढ़ें 5. रणथंभौर में टूरिस्ट की जिप्सी के पास पहुंचे 3 बाघ-बाघिन
सवाई माधोपुर के रणथंभौर में गुरुवार सुबह बाघिन और दो बाघ टूरिस्ट की जिप्सी के पास पहुंच गए। 15 मिनट तक बाघ-बाघिन गाड़ी के आस-पास घूमते रहे। ऐसे में पर्यटकों की सांसें अटक गईं। थोड़ी देर बाद बाघिन और दोनों टाइगर जंगल में चले गए। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. लव मैरिज से नाराज लड़की के घरवालों ने जेठ की नाक काटी
बाड़मेर में लव मैरिज से नाराज लड़की के घरवालों ने उसके जेठ पर हमला कर दरांती से नाक काट दी। इधर, इस हमले से नाराज लड़की के ससुराल वालों ने उसके चाचा का पैर काट दिया। दोनों घायलों का जोधपुर में इलाज चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7. कैंसर मरीज को चढ़ाया गलत ब्लड, तबीयत बिगड़ी
बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल के आचार्य तुलसी कैंसर विंग में एक मरीज को गलत ब्लड चढ़ा दिया। इसके कारण मरीज की तबीयत बिगड़ गई। एक परिजन की नजर ब्लड यूनिट पर लिखे ग्रुप पर पड़ी तो उसने तुरंत नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को बुलाया। पूरी खबर पढ़ें 8. 4th क्लास की बच्ची की हत्या, पिता पर शक
अलवर में 4th क्लास की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। 9 साल की बच्ची का शव झाड़ियों में मिला था। बच्ची के शरीर पर खरोंच के निशान भी है। मर्डर का शक पिता पर ही जताया जा रहा है। पुलिस बच्ची के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. हाथों से उखड़ने लगी 2 दिन पहले बनी रोड
भरतपुर में गांव के लोग जब सुबह वॉक पर निकले तो सड़क पर चलते वक्त डामर उखड़ने लगा। लोगों ने हाथ से हटाया तो भी डामर उखड़ने लगा। 2 दिन पहले ही सड़क बनाई गई थी। ग्रामीणों ने शिकायत की तो ठेकेदार के लोगों ने धमकाते हुए कहा- ज्यादा नेतागिरी करने की जरूरत नहीं है। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. कमीशन मांगने वाले तीनों विधायकों को किया तलब
विधायक कोष निधि में कमीशन मांगने वाले विधायकों को विधानसभा की सदाचार कमेटी ने नोटिस जारी कर 19 दिसंबर को तलब किया है। बीजेपी के रेवंतराम डांगा, कांग्रेस की अनीता जाटव और निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत को 11 बजे बुलाया गया है।


