नेशनल हाईवे ओवरब्रिज पर लूट, 3 गिरफ्तार:जांजगीर-चांपा पुलिस ने ढाई महीने बाद बिलासपुर से पकड़ा, 150 CCTV फुटेज खंगाले, स्कॉर्पियो और कैश जब्त

जांजगीर-चांपा में नेशनल हाईवे ओवरब्रिज हुई लूट की वारदात के तीन आरोपियों को ढाई महीने बाद गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर से पकड़े गए इन आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो, कैश बरामद की गई है। मामला अलकतरा थाना क्षेत्र का है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन साहू (20), आसिफ खान (21) और प्रियांशु गांगुली (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद इन तक पहुंच बनाई। ट्रक ड्राइवर से हुई थी लूट वारदात 15 अक्टूबर की रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच हुई थी। ट्रक ड्राइवर रतन नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 14 अक्टूबर को चांपा के प्रकाश इंडस्ट्रीज से माल भरने गया था। 15 अक्टूबर की रात वह अपने हेल्पर के साथ अहमदाबाद के लिए निकला था। चाकू दिखाकर और रॉड से पीटा बिलासपुर मेन रोड NH ओवरब्रिज के पास स्कॉर्पियो ने पीछे से आकर उनके ट्रक को रोका। स्कॉर्पियो से तीन लोग बाहर निकले, जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए रतन नायक और उसके हेल्पर को कॉलर पकड़कर ट्रक से नीचे उतारा। चाकू दिखाकर और लोहे की रॉड से मारपीट की। टूल बॉक्स में रखे 85 हजार लेकर हुए फरार इसके बाद ट्रक के टूल बॉक्स में रखे 85 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की। सड़कों और दुकानों पर लगे 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहनता से जांच की गई। गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा फुटेज के आधार पर संदेही अमन साहू, आसिफ खान और प्रियांशु गांगुली की पहचान हुई। जिसके बाद तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *