सीएम साय ने गुरु घासीदास जयंती पर की घोषणाएं:सेतगंगा-लालपुरधाम में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्य, मुंगेली में समानता का संदेश दिया

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर मुंगेली जिले के खैरा-सेतगंगा और लालपुर धाम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सेतगंगा धाम के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख, राम जानकी मंदिर पर्यटन क्षेत्र विकास के लिए 50 लाख और गुरु घासीदास जयंती कार्यक्रम आयोजन के लिए 10 लाख रुपए शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने जैतखंभ की पूजा-अर्चना कर पालो चढ़ाई। उन्होंने गुरुगद्दी और राम जानकी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम साय ने कहा कि गुरु घासीदास बाबा ने समाज को समानता, सद्भाव और मानवता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। बाबा के विचार आज भी सामाजिक एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करते हैं। सीएम ने राज्य सरकार के दो साल और छत्तीसगढ़ के 25 साल पूरे होने पर बधाई दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सड़क, बिजली, सुरक्षा और विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा मिल रहा है। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है और उनके धान का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। ई-ऑफिस को बढ़ावा दिया जा रहा- सीएम मुख्यमंत्री साय ने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण के लिए राशि दी जा रही है। प्रशासन में पारदर्शिता के लिए ई-ऑफिस को बढ़ावा दिया जा रहा है और नक्सलवाद उन्मूलन की दिशा में भी ठोस कार्य हो रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री का सेतगंगा आगमन सौभाग्य की बात है और उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *