नेशनल हेराल्ड केस…कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय घेरा:कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने की जमकर नारेबाजी, पुलिस ने दोनों दलों नेताओं को मिलाया गले

नेशनल हेराल्ड मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद कांग्रेसियों ने मनेंद्रगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, भाजपा मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। जवाब में भाजपा कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर काफी गहमागहमी का माहौल रहा, जिसे पुलिसकर्मियों ने शांत कराने का प्रयास किया। दोनों दलों के नेताओं को गले मिलवाया काफी देर तक चली नारेबाजी के बाद मनेंद्रगढ़ एसडीओपी ने दोनों दलों के नेताओं को गले मिलवाया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा नेताओं को गुलाब का फूल भी भेंट किया। इससे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसी नारे लगाते हुए भाजपा कार्यालय के पास पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें कार्यालय तक पहुंचने से रोक दिया, जिसके बाद कांग्रेसियों ने कार्यालय के समीप ही जमीन पर बैठकर ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गाते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा के ‘षड्यंत्र’ का पर्दाफाश कर दिया है। भाजपा ने सात साल तक कांग्रेस नेताओं को किया बदनाम जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सात साल तक कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के उद्देश्य से परेशान किया। उन्होंने बताया कि नेताओं को 55 घंटे तक ईडी कार्यालय में बैठाया गया। जब ईडी ने आरोप पत्र दाखिल करने का प्रयास किया, तो सुप्रीम कोर्ट ने उसे लेने से इनकार कर दिया और कहा कि ईडी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *