कोटा में घी, पनीर, दही के 22 सैंपल फेल हुए:दीपावली पर लिए सैंपलों में मिलावट मिली, जानिए कहां से लिए गए थे

कोटा में दीपावली के समय शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत लिए गए सैंपलों में से 22 सैंपल जांच में फेल निकले हैं। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से 22 मामलों में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में संबंधित फर्म के खिलाफ परिवाद पेश किया है। सीएमएचओ डॉ. नरेंद्र नागर ने बताया कि घी, पनीर, दही, कुल्फी ने सेंपल जांच में अमानक मिले है। इसके बाद ये कार्रवाई की है। इनके खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश मनप्रीत सिंह सबरवाल मैसर्स- शेरे पंजाब आइसक्रीम, दशहरा ग्राउंड से कुल्फी, राकेश डांगी मैसर्स जय श्री महाकाल डेयरी, बालाजी नगर योजना रंगबाडी से घी, ओमप्रकाश मोदी मैसर्स शुभम दूध डेयरी, टीचर्स, कॉलोनी से घी, प्रसन्न माहेश्वरी मैसर्स फूड टाउन, सिंधवी कॉम्प्लेक्स, देवली अरब रोड़, बोरखेडा से दही, सावन मीणा, मैसर्स- टाउन हाउस, आकाश मॉल का टेरेस, एरोड्राम सर्किल से दही, अजय कुमार दरोआ मैसर्स- साई एन्टरप्राईजेज, रथकाकरा, रावतभाटा रोड़ से घी (खुला), राजकुमार तलरेज मैसर्स- जय शिव बेकरी, विज्ञान नगर सेक्टर प्रथम से क्रीम रोल (मैदा, चीनी व बेकरी शौटनिंग से बना)। मुकेश गुर्जर, मैसर्स- न्यू बीकानेरी रसगुल्ला, नयागांव रावतभाटा रोड़ से केसर बाटी (दूध, चीनी व फूड कलर से बनी), मांगीलाल मैसर्स- आनन्द डेयरी, शास्त्री नगर दादाबाड़ी से दही, राजेन्द्र प्रतापति मैसर्स- बाबू टी स्टॉल, न्यू कॉलोनी, गुमानपुरा से टेबल बटर, अरूण अग्रवाल, मैसर्स- अग्रवाल स्वीट्स एण्ड नमकीन, सूरजपोल गेट के पास, कैथूनीपोल से यूज्ड रिफाइंड पामोलीन तेल (अन्डर फ्राइंग), कमलेश कुमार गोचर मैसर्स- श्रीराम दूध डेयरी,महावीर नगर विस्तार से घी, रामफूल गुर्जर, मैसर्स- श्री कृष्णा दूध डेयरी, बड़गांव चौराहा, कुन्हाड़ी से पनीर। रवि कुमार झामनानी मैसर्स- अजंता दूध डेयरी, टिप्पन की चौकी, श्रीपुरा से घी, शैतान गुर्जर मैसर्स- जय जोगणियां मॉ दूध डेयरी एण्ड स्वीट्स, बापू नगर, बालिता रोड़, कुन्हाड़ी से घी, प्रहलाद गुर्जर मैसर्स- लक्ष्मी डेयरी एंड स्वीट्स, कुन्हाड़ी पेट्रोल पम्प के सामने, कुन्हाड़ी से घी, मनीष मेघवानी मैसर्स- रेस्टोरेन्ट मीरा ओलिव, स्टेशन रोड़, भीमगंजमंडी से टेबल बटर। पुपेन्द्र मैसर्स- जय श्री कृष्ण चक्रधारी मिष्ठान भण्डार, इटावा जिला कोटा से वनस्पति, देवराज गुर्जर मैसर्स- सुमन दूध डेयरी, संजीवनी हॉस्पिटल के सामने बोरखेड़ा से पनीर, लोकेश गोयल, मैसर्स- श्लोक केश काउन्टर आईसक्रीम पार्लर, बजरंग नगर से घी (खुला), भगवान सिंह मैसर्स- श्री मंगलम ट्रेडर्स, अग्रसेन बाजार रामपुरा से घी (हाडौती फ्रेश), जतिन बजाज मैसर्स- आदर्श डेयरी, विज्ञान नगर से घी अवमानक पाए गए। इन कार्रवाइयों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप अग्रवाल,अरुण सक्सेना मोजी लाल कुंभकार शामिल रहे। प्रकरण में FSSA ACT 2006 की धारा 51 के तहत 5 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *