नगरीय विकास मंत्री खर्रा का झालावाड़ दौरा कल:नगर परिषद में शहरी समस्या समाधान शिविर का करेंगे निरीक्षण

नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार को झालावाड़ जिले के दौरे पर रहेंगे। वे कोटा से रवाना होकर दोपहर 1.15 बजे झालावाड़ पहुंचेंगे। झालावाड़ पहुंचने के बाद मंत्री खर्रा नगर परिषद में आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे आमजन की समस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा भी करेंगे। निरीक्षण के उपरांत मंत्री खर्रा दोपहर 3.30 बजे झालावाड़ से प्रस्थान करेंगे। गौरतलब है कि अगले दिन 22 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंचेंगे। वे डग क्षेत्र के दुधालिया में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *