सरपंच ने सड़क पर बैठकर निर्माण कार्य रूकवाया:नर्मदापुरम में ठेकेदार से कहा- डामर सड़क बनाई तो डंपर नहीं निकलने देंगे

नर्मदापुरम के ग्राम भोखेड़ी खुर्द में गुरुवार को सरपंच के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डामर सड़क का निर्माण कार्य रुकवा दिया। ग्रामीणों ने गांव की 300 मीटर सड़क को सीमेंट कॉन्क्रीट (सीसी रोड) बनवाने की मांग को लेकर यह विरोध किया। करीब एक घंटे तक सड़क निर्माण के लिए निकल रहे डंपरों को रोके रखा गया। मौके पर पहुंचे ठेकेदार के कर्मचारियों से सरपंच सुरेन्द्र कुमार पटेल ने कहा कि गांव में सीमेंट कॉन्क्रीट रोड बनाया जाएं, वरना हम डंपर नहीं निकलने देंगे। उनका कहना है कि गांव से निकल रही सड़क जो डामर की बनाई जा रही। उसकी जगह 300 मीटर सीसी रोड बनना चाहिए। जानकारी के मुताबिक हथवास पिपरिया स्टेट हाईवे से भोंखेडी खुर्द होते हुए मोकलवाडा तक 5किमी का रोड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। 4600 मीटर डामर सड़क और 400 मीटर सीसी रोड बनना है। इस रोड के लेवल बनाने के लिए फिलहाल गिट्टी और मिट्टी डाली जा रही है। जिनके डंपर भोंखेड़ी खुर्द से निकल रहे। ग्राम मोकलवाड़ी सरपंच सुरेन्द्र कुमार पटेल का कहना है कि 500 किमी सड़क भोखेड़ी खुर्द से होकर बन रही है। गांव के 300 मीटर के हिस्से को सीसी रोड से बनाने की मांग कर रहे है। बारिश के दिनों में पानी भरा रहता है, जिससे डामर उखड़ सकता है। सीसी रोड बनाने की पीडब्ल्यूडी के एसडीओ से पूर्व में भी मांग कर चुके है। बावजूद मांग पुरी नहीं होने पर गुरुवार को ग्राम वासियों के साथ रोड का कार्य रुकवाया। एसडीओ, ठेकेदार बोले काम नहीं रुका
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राहुल मंडलोई का कहना है कि रोड बनवाने के काम को रोका नहीं गया है। मैं खुद शाम को काम देखने पहुंचा। स्टीमेट के हिसाब से काम हो रहा है। ग्रामीणों ने 300 मीटर सीसी रोड की मांग की है। अभी काम जारी है। नापने के बाद स्टीमेट बनाकर भेजेंगे। ठेकेदार हरगोविंद पूर्विया का कहना है कि सरपंच, ग्रामीण सीसी रोड की मांग कर रहे। सुपरवाइजर मौके पर पहुंचे थे। काम को रोका नहीं गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *