मंदसौर में गुरुवार शाम भारतीय जैन संघटना (बीजेएस) और सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “सुरक्षा का संकल्प: हेलमेट वितरण अभियान” का आयोजन किया गया। भारतीय जैन संघटना की अध्यक्ष श्वेता पोरवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सेवा और सुरक्षा की भावना को साकार करने के लिए यह अभियान भारतीय जैन संघटना की गुरु श्रीमती रश्मि मुकेशजी संघई के सहयोग से और रश्मि जी के सुपुत्र डॉ. श्री वैभव संघई की नेक सोच एवं अभिलाषा के परिणामस्वरूप आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत बीपीएल चौराहा स्थित पुलिस चौकी, मंदसौर पर राहगीरों को आईएसआई मार्क युक्त सर्वोत्तम गुणवत्ता के कुल 50 हेलमेट वितरित किए गए, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया जा सके और दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। यह कार्यक्रम एडिशनल एसपी तेर सिंह बघेल, सीएसपी जितेंद्र भास्कर, वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय, ट्रैफिक थाना प्रभारी मनोज सोलंकी, भाजपा नेता गौरव अग्रवाल और उपनिरीक्षक संदीप मौर्य के साथ तमाम पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस दौरान भारतीय जैन संघटना एवं सकल जैन समाज महिला प्रकोष्ठ की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर श्वेता पोरवाल, सरिका बाकलीवाल, शशि मारू, अंगूरबाला पितलिया, रेखा रातड़िया, स्वाति रिछावरा, अपर्णा जैन, प्रेमलता मिंडा, सरिता जैन, सुनीता गोधा, नीता जैन, साक्षी जैन, बरखा डूंगरवाल, प्रतिक्षा जैन वैष्णव, रानी पोखरना एवं स्वरा पोरवाल सहित अनेक सदस्याएँ उपस्थित रहीं।


