लखनऊ में लगातार दो दिन से पड़ रहा कोहरा आज काफी कम हो गया है। बुधवार देररात जहां कोहरे की वजह से शहर में होने वाला इंटरनेशनल टी-20 मैच रद्द करना पड़ा, वहीं सुबह मौसम काफी क्लियर हो गया है। रात में विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई थी। लेकिन, आज सुबह विजिबिलिटी 1 किलोमीटर से ज्यादा है। कल का औसत AQI 171 यानी यलो जोन में रहा। बुधवार का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 90 और न्यूनतम 60 फीसदी रही। वहीं, आज यानी गुरुवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज और कल का घने कोहरे का यलो अलर्ट किया था, लेकिन आज सुबह कोहरा कम देखने को मिला। हालांकि देर रात फिर से कोहरा छा गया। कोहरा कम हुआ तो फ्लाइट ऑन-टाइम हुईं
आज दिल्ली से लखनऊ आने वाली फ्लाइट AI-2499 कैंसिल कर दी गई। इसको 7:10 बजे सुबह आना था। यहां से 8 बजे फिर दिल्ली जाती थी। वहीं, रियाद की 9 बजे आने वाली फ्लाइट XY-333 करीब 2 घंटे लेट है। यह लखनऊ 11:55 बजे पहुंचेगी। वहीं, यहां से रियाद के लिए 12:45 बजे उड़ान भरेगी। यहां से टेकऑफ की टाइमिंग 10 बजे थी। बुधवार को शाम से ही घना कोहरा छा गया था शहर में बुधवार शाम 7 बजे के बाद से घना कोहरा छा गया था। सड़कों पर विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम हो गई थी। वाहन काफी धीमे चले। मंगलवार और बुधवार 2 दिनों में पारा 6.5 डिग्री सेल्सियस गिरने से सर्दी बढ़ गई। सुबह भी गलन महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया। AQI कम रहा लेकिन अखिलेश यादव बोले- स्मॉग है


