झांसी के बड़े कारोबारी के षुरूम पर गुरुवार को सेंट्रल GST टीम ने छापा मारा है। बीते 12 घंटे से अधिकारी लगातार यहां दस्तावेज खंगालने में जुटे हैं। पूरा बाजार बंद होने के बाद भी टीम शोरूम में छानबीन कर रही है। यहां काम करने वाले वर्कर भी अंदर ही मौजूद हैं, रात 12 बजे तक यहां सेंट्रल जीएसटी के अधिकारी टैक्स में गड़बड़ी पकड़ने की कवायद में जुटे हैं। बता दें कि नवाबाद थाना क्षेत्र के झोकनबाग इलाके में हार्डवेयर और प्लाईवुड की7 tutui6 थोक की दुकाने और गोदाम हैं। यहीं झोकनबाग से जेल चौराहा जाने वाले रास्ते पर पेट्रोल पंप के सामने ही जय मां दुर्गे हार्डवेयर और जय मां अंबे प्लाईवुड नाम से बड़े शोरूम हैं। इन्हीं शोरूम को लेकर सेंट्रल जीएसटी को इनपुट मिला था कि यहां टैक्स में गड़बड़ी की जा रही है। इसी के बाद टीम गुरुवार को यहां छापा मारने पहुंची और दस्तावेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही यहां से टीम ने तीन बोरों में दस्तावेज जुटाए और उन्हें अपनी गाड़ी में डाल लिया। लेकिन, टीम मुतमईन नहीं थी। इसके बाद फिर से सर्च शुरू किया गया। कमिश्नर प्रभा भंडारी की अगुआई में पहुंची अधिकारियों की टीम ने शोरूम के मालिकों से भी स्टॉक और बिलिंग को लेकर पूछताछ की गई है। हालांकि, टीम किस नतीजे पर पहुंची इस बात की जानकारी नहीं हो सकी है। फिलहाल, रात के 12 बजे तक जीएसटी अधिकारी जांच में जुटे रहे। कर्मचारी भी शोरूम में बंद सेंट्रल जीएसटी की टीम जब जय मां दुर्गे हार्डवेयर औए जय मां अंबे प्लाईवुड के शोरूम पर छापा मारने पहुंची तो उस समय यहां काम करने वाले लगभग 15 वर्कर मौजूद थे। जब जीएसटी की टीम को उन्होंने देखा तो सभी भागने की जुगत लगाने लगे। लेकिन टीम ने शोरूम का शटर डाउन कर सभी को अंदर ही रोक लिया।


