MMMUT में ‘आईडियाथॉन 2025’ का आयोजन:स्टूडेंट्स में दिखा उत्साह और कंपटीशन, इनोवेटिव आइडिया का हुआ प्रेजेंटेशन

गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘आईडियाथॉन 2025’ के दूसरा दिन भी उत्साह, कंपटीशन और इनोवेटिव एनवायरनमेंट से भरपूर रहा। इस दिन इनोवेटिव आइडिया के प्रेसेंटेशन और स्टूडेंट्स का सेलेक्शन हुआ। पहले राउंड में 350 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया, जिसमें से दूसरे राउंड के लिए 100 विद्यार्थियों को चुना गया। इसके बाद चुने गए सभी स्टूडेंट्स ने अपने नए, मौलिक क्रिएटिव आइडिया के साथ इस राउंड में हिस्सा लिया। उन्होंने जो आइडिया दिए उसमें तकनीकी नवाचार, सामाजिक और औद्योगिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान के साथ भविष्य की संभावनाओं का प्रभावशाली समावेश देखने को मिला। यूनिक, पेटेंट योग्य आइडिया देने वाले हुए सेलेक्ट विशेषज्ञ निर्णायक मंडल ने सभी प्रस्तुतियों का गहन और निष्पक्ष मूल्यांकन किया। विचारों की विशिष्टता, नवीनता, तकनीकी व्यवहारिकता और पेटेंट योग्य संभावनाओं को देखते हुए जिन विद्यार्थियों के विचार यूनिक व पेटेंट योग्य पाए गए, उन्हें अगले राउंड के लिए सेलेक्ट किया गया। समापन समारोह में होंगे सम्मानित
दूसरे राउंड में सेलेक्ट हुए स्टूडेंट्स को अगले दिन आयोजित होने वाले समापन समारोह में उनके उत्कृष्ट नवाचार के लिए प्रमाण पत्र, पदक और ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान विद्यार्थियों के नवाचारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ उनमें अनुसंधान और उद्यमिता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।यह आयोजन विश्वविद्यालय में नवप्रवर्तन एवं तकनीकी उत्कृष्टता की संस्कृति को निरंतर सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *