वाराणसी जोन में एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया ने देर शाम सोनभद्र के 22 पुलिस इंस्पेक्टर्स का गैर जनपद में स्थानांतरण कर दिया। इस आदेश में सोनभद्र से सबसे अधिक इंस्पेक्टर्स का तबादला किया गया है। इसके अलावा मिर्जापुर से 12, भदोही से 5 और चंदौली से 4 निरीक्षकों को स्थानांतरित किया गया है। सोनभद्र से स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में योगेंद्र यादव, किरन कुमार सिंह, राघवेंद्र सिंह समेत कई प्रभारी निरीक्षक शामिल हैं। पन्नूगंज, ओबरा, शक्तिनगर, घोरावल, अनपरा, शाहगंज, राबर्ट्सगंज और बीजपुर के प्रभारी निरीक्षकों को भी नई तैनाती दी गई है। मिर्जापुर से स्थानांतरित किए गए अधिकारियों में राजेश कुमार, विजय कुमार गुप्ता, वेंकटेश तिवारी सहित 12 निरीक्षक शामिल हैं। चंदौली से इंद्रभूषण यादव, जय सिंह, अंगद प्रसाद तिवारी और बनारसी यादव को स्थानांतरित किया गया है। भदोही से चंद्रदेव राम, देवतानंद सिंह, शंभूनाथ यादव, संजय कुमार यादव और राकेश कुमार सिंह का तबादला किया गया है। यह स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


