लखनऊ में चिनहट स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में 21 दिसंबर को 42 लॉकर काट कर चोरी करने वाले मास्टर माइंड की ज्यूडिशियल रिमांड की मंजूरी मिल गई है।
लखनऊ पुलिस की एक टीम ने गाजीपुर जेल में जाकर आरोपी से शुक्रवार को पूछताछ की। जिसमें उसने बैंक में पुताई का ठेका लेने के बहाने जाकर रेकी करने की बात कही।
शनिवार को भी पूछताछ करेगी। पुलिस चोरी के अभी चोरी गए पूरे माल को बरामद नहीं कर सकी है। मास्टर माइंड ने उगले चोरी के कई राज
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जेल में पूछताछ के दौरान मास्टर माइंड विपिन ने पूछताछ में कई राज उगले। उससे हुई करीब दो घंटे की पूछताछ में बताया कि बैंक में पुताई का ठेका लेने के बाहाने अंदर गया था।
इस दौरान 15-20 मिनट बैंक में रुक कर पूरा मुआयना किया था। पुताई का ठेका लेने की बात कहने पर कर्मचारियों ने वापस लौटा दिया था।
इसके दो दिन बाद फिर बैंक में खाता खुलवाने के बहाने गया। इस दौरान बैंक में लगे सीसीटीवी से लेकर बैंक लॉकर तक जाने की जानकारी जुटाई थी।
उसने पूछताच में यह भी बताया कि चिनहट में रहने के दौरान कई बार बैंक पहले भी जा चुका था। तभी उसके दिमाग में चोरी का प्लान आया था।
कोर्ट ने पूछताछ की दी मंजूरी
बैंक चोरी की विवेचक शनिवार को भी गीजीपुर जेल में बंद मुख्य आरोपी विपिन से पूछताछ करेगी। विवेचक के मुताबिक उससे पूछताछ के दौरान गिरोह से अन्य लोगों के विषय में और जानकारी ली जाएगी।
साथ ही उससे चोरी की प्लानिंग से लेकर चोरी के माल के बटवारे तक से जुड़े सवालों का जवाब लिया जाएगा। साथ ही मुख्य रूप से चोरी का जो माल बरामद नहीं हुआ है उसकी जानकारी जुटाना है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने विपिन से सवालों के लिए लिस्ट तैयार की है। जिसमें घटना की प्लानिंग से लेकर अन्य साथियों से जुड़े करीब 40 सवालों की सूची है। पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया था
पुलिस ने बैंक में चोरी करने वाले सात लोगों की मुठभेड़ के दौरान धरपकड़ की थी। जिसमें दो की मुठभेड़ में मौत हो गई थी। वहीं एक के गोली लगी थी।
चोरों ने इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार में सेंध लगाकर 42 लॉकर काटकर करोड़ों के जेवरात और नकदी चुरा ली थी।


