लखनऊ में अवैध निर्माण पर LDA का बुलडोजर चला:काकोरी में 2 प्लाटिंग ध्वस्त; 7 अवैध निर्माण सील, जुर्माना वसूला

लखनऊ विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ अभियान जारी है। शुक्रवार को प्रवर्तन टीम ने विभिन्न इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान काकोरी में 2 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया। इसके अलावा अमीनाबाद, हुसैनगंज, निशातगंज और बालागंज में 7 अवैध निर्माण सील किए गए। जोन-3 के जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि मुकेश यादव ने टी.एस. मिश्रा काॅलेज से पहले 8 बीघा में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया था। वेलकम सिटी नाम से कालोनी विकसित की जा रही थी। नक्शा पास नहीं कराया इसी तरह मनीष सिंह ने महावीर हार्डवेयर के पीछे लगभग 10 बीघा जमीन पर सिंह प्राॅपर्टीज नाम से अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराए बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जोन-6 के जोनल अधिकारी शशिभूषण पाठक ने बताया कि आमिर, गौरव और अन्य द्वारा हुसैनगंज में लालकुआं रोड पर लगभग 101 वर्गमीटर क्षेत्रफल के अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा था। 3 भूखंडों पर अवैध निर्माण कराया वहीं, योगेन्द्र पाल, रेहान समेत अन्य लोग निशातगंज के न्यू हैदराबाद में 220 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध निर्माण करवा रहे थे । मो. अजान, शकील अहमद और सरसू द्वारा अमीनाबाद की मारवाड़ी गली में लगभग 100 -100 वर्गमीटर के 3 भूखंडों पर अवैध निर्माण कराया जा रहा था। निशातगंज और अमीनाबाद में कार्रवाई इसी तरह अजय अग्रवाल समेत अन्य लोग अमीनाबाद की झौवे वाली गली में लगभग 80 वर्गमीटर व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना अवैध रूप से किए जा रहे 6 निर्माण कार्यों को प्रवर्तन टीम द्वारा सील कर दिया गया। हरदोई रोड पर अवैध अतिक्रमण जोन-7 के जोनल अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि मो. इलियास द्वारा बालागंज में हरदोई रोड स्थित रईम नगर में लगभग 150 वर्गमीटर में अवैध रूप से भवन का निर्माण करवाया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए जा रहे निर्माण कार्य को प्रवर्तन टीम ने सील कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *