लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण किया और अब शादी से मना कर रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दुबग्गा की रहने वाली पीड़िता एसआई रंजीत पाठक के अनुसार, दुबग्गा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मुलाकात तीन साल पहले हरदोई के सिकलिन टोला, बेनीगंज निवासी शोभित दिक्षित से एक मंदिर में हुई थी। इसके बाद आरोपी पाल तिराहा सरीपुरा रोड तालकटोरा में स्थित किराए के मकान में पीड़िता से मिलता रहा और शादी का वादा करके उसका शारीरिक शोषण करता रहा। शादी से साफ मना किया जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। महिला द्वारा शिकायत करने की बात पर आरोपी ने उसे जान से मारकर नाले में फेंकने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


