गंगा में बिना लाइफ जैकेट सवारी बैठाने पर नाव सीज:अपर पुलिस आयुक्त ने नाविकों को दी हिदायत,बोले – मानकों का करे पालन

वाराणसी में महाकुंभ से पहले नाविकों के साथ पुलिस प्रशासन द्वारा बैठक करके प्राथमिकता से लाइव जैकेट पहना कर ही पर्यटकों को गंगा घाट घूमने का आदेश दिया गया था। इसके अलावा रेट लिस्ट भी जारी की गई थी और सभी नविको को वह रेट लिस्ट अपने नाव पर लगाने का आदेश दिया गया था। लेकिन उसके बाद भी बिना लाइव जैकेट के नौका संचालन धड़ले से हो रहा था,जिसकी शिकायत पर अपर पुलिस आयुक्त ने निरक्षण किया। अपर पुलिस आयुक्त ने एक नाव को किया सीज अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एस. चन्नप्पा गंगा आरती के समय अचानक अस्सी घाट पहुंचे। नाव पर क्षमता से अधिक बैठाने, बिना लाइफ जैकेट के लोगों को बैठाने पर एक नाव सीज कर दी गई। साथ ही अन्य को हिदायत दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में पर्यटक, श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। ऐसे में किसी भी हाल में मानकों की अनदेखी नहीं होनी चाहिये। नियम की अनदेखी करने वाले पर करें कारवाई अपर पुलिस आयुक्त ने कहा – क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बिना लाइफ जैकेट यात्रियों को बैठाने, सुरक्षा मानकों को अनदेखा करने वाले नाव को सीज किया जाएगा उन्होंने कहा कि हर सवारी को लाइफ जैकेट पहना कर ही नौका विहार करायें। प्रभारी जल पुलिस एवं संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को निर्देशित किया कि गंगा में निरंतर सतर्क दृष्टि बनाये रखें। नाव, बोट और बजड़े पर मानकों का पालन कराएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *