एक अनमोल क्षण- दो IPS की पिप्पिंग सेरेमनी:IPS अंशिका वर्मा और IPS देवेन्द्र कुमार को ADG और IG ने प्रतीक चिन्ह लगाकर दी शुभकामनाएं

बरेली के इन दो IPS ऑफिसर्स के लिए ये क्षण अनमोल था, जब इनकी वर्दी पर प्रतीक चिन्ह लगाए गए। बरेली में तैनात आईपीएस 2021 बैच के अंशिका वर्मा व देवेन्द्र कुमार सहायक पुलिस अधीक्षक को शासन से वरिष्ठ समयमान वेतनमान पद प्राप्त होने पर अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन रमित शर्मा व पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र डा राकेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अनुराग आर्य एवं अपर निदेशक(अभियोजन) राजेश शुक्ला द्वारा पिप्पिंग सेरेमनी में उन्हें प्रतीक चिन्ह/रैंक से सुशोभित करते हुये शुभकामनायें दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी।
IPS अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस है तथा मूल रूप से जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश की निवासी हैं। इनकी शिक्षा B.E.(Electronics and Communication हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक अंशिका वर्मा वर्तमान में अपर पुलिस अधीक्षक, दक्षिणी, बरेली के पद पर कार्यरत है। देवेन्द्र कुमार भी 2021 बैच के आईपीएस हैं जनपद चुरू (राजस्थान) के मूल निवासी हैं। इनकी शिक्षा B.E.(Electrical Engineering) है। सहायक पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार वर्तमान समय में क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय व क्षेत्राधिकारी लाईन, बरेली के पद पर कार्यरत हैं।
इस अवसर पर स्टाफ ऑफिसर, जोनल कार्यालय बरेली एवं समस्त जोन कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *