UP-राजस्थान समेत 3 राज्यों में 2 दिन बाद बारिश संभव:MP के 9 जिलों में कोल्ड डे, 15 राज्यों में कोहरा; लाहौल-स्पीति में -13.6° टेम्परेचर

पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। देश के 15 राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, नगालैंड और मणिपुर शामिल हैं। वहीं यूपी, राजस्थान और बिहार में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई गई है। जयपुर, बीकानेर सहित 4 जिलों में 12 जनवरी से घना कोहरा छाएगा। वहीं MP के 9 जिलों में गुरुवार को कोल्ड-डे का अलर्ट है। पचमढ़ी में 0.2 पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं मंगलवार-बुधवार की रात भोपाल में 3.6 डिग्री तापमान रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए हिमाचल प्रदेश के 12 में से 5 जिलों- ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी में ठंड की लहर, जमीन पर पाले और घने कोहरे के लिए यलो अलर्ट जारी किया। हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के ताबो में सबसे ठंडा तापमान दर्ज किया गया, जहां टेम्परेचर रात में -13.6° सेल्सियस तक गिर गया। राज्यों में बर्फबारी और ठंड की तस्वीरें… अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम… 10 जनवरी: 4 राज्यों में शीतलहर की संभावना 11 जनवरी: 3 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट राज्यों में मौसम की खबरें… राजस्थान के 6 जिलों में बारिश-ओले का ऑरेंज अलर्ट: 12 जनवरी से छाएगा घना कोहरा राजस्थान में शुक्रवार से बारिश का दौर शुरू होगा। 10 और 11 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के साथ अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा सीकर, चूरू, झुंझुनूं, अलवर के एरिया में 11 जनवरी को कहीं-कहीं तेज बारिश के साथ ओले भी गिरने की आशंका है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश के 9 जिलों में आज कोल्ड-डे का अलर्ट: नवंबर-दिसंबर के बाद जनवरी भी ठंडा जनवरी में कड़ाके की ठंड के दूसरे दौर से मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ गई है। इस साल जनवरी में पहली बार इतनी सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा रिकॉर्ड 0.2 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा है। मंगलवार-बुधवार की रात यहां टेम्परेचर 3.6 डिग्री रहा। पढ़ें पूरी खबर… यूपी में 36 जिलों में कोहरा, बारिश-ओले गिरेंगे; बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ी यूपी में नए साल से शुरू हुई कड़ाके की ठंड जारी है। 36 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। कई शहरों में विजिबिलिटी 100 मीटर तक पहुंच गई है। बर्फीली पछुआ हवाएं चल रही हैं। इससे गलन और बढ़ गई है।मंगलवार को आगरा और इटावा सबसे सर्द जिले रहे। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि 11 जनवरी को बादल छाए रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर… बिहार के 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट; 10 जनवरी के बाद और गिरेगा तापमान बिहार में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है। प्रदेश में बर्फीली उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम हो गया है। इससे दिन-रात सामान्य रूप से हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस हो रही है। 10 जनवरी के बाद और तापमान और गिरेगा। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा के 4 जिलों में घनी धुंध: पानीपत समेत 11 जिलों में भी कोहरा हरियाणा के 4 जिलों में आज घनी धुंध पड़ेगी। मौसम विभाग ने अंबाला, करनाल, कुरूक्षेत्र और कैथल के लिए धुंध का अलर्ट जारी किया है। वहीं महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 10 जनवरी की रात से मौसम बदलेगा। 11 जनवरी को प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब में 2 दिन तक बारिश की संभावना, चंडीगढ़ समेत 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट पंजाब और चंडीगढ़ में गुरुवार भी शीतलहर चलेगी। आज रात से एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। इसके बाद 12 जनवरी तक राज्य में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। हालांकि, पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य के करीब पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में 5 डिग्री तक लुढ़केगा पारा: सरगुजा में शीतलहर, मैदानी इलाकों में दुर्ग संभाग सबसे ठंडा छत्तीसगढ़ में शुक्रवार से फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का असर खत्म होने के बाद उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति है। पेंड्रा में कोहरा छाया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *