बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शावक संग घूमती दिखी सेहरा बाघिन:ताला जोन में दिखा अनोखा दृश्य, पर्यटकों ने बनाया वीडियो

उमरिया के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक दुर्लभ दृश्य सामने आया है। ताला जोन के राजबेहरा घास मैदान में आठ वर्षीय बाघिन सेहरा अपने लगभग तीन महीने के शावक के साथ जंगल में घूमती हुई दिखाई दी। पर्यटकों ने इस दृश्य को वीडियो में कैद किया, जो अब सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ा दी है। इसका उद्देश्य बाघिन और उसके नन्हें शावक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। खुले जंगल में शावक संग विचरण करती दिखी बाघिन सेहरा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया कि बाघिन सेहरा अपने शावक के साथ स्वाभाविक रूप से विचरण करती नजर आई है, जो बेहद अनूठा दृश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि सामान्य तौर पर इतनी कम उम्र में शावक को बाघिन अपने मुंह में दबाकर ले जाती है, लेकिन खुले जंगल में शावक का इस तरह चलना बहुत कम देखने को मिलता है। शावक के पिता जमहोल नर बाघ हैं। बाघिन सेहरा ने ताला और मगधी क्षेत्र में अपनी मजबूत टेरिटरी बना रखी है। इस नन्हे मेहमान की मौजूदगी से पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन की टीम लगातार निगरानी रखते हुए शावक और बाघिन की सुरक्षा में जुटी हुई है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *