भिंड में मनचलों ने किया कमेंट तो पड़ी चप्पलें:बस स्टैंड पर युवती पर की अभद्र टिप्पणी, महिला यात्रियों ने की पिटाई

भिंड के बस स्टैंड पर गुरुवार देर शाम दो मनचले युवकों ने एक युवती पर अश्लील कमेंट कर दिया। इसके बाद महिला यात्रियों ने मिलकर दोनों युवकों को पकड़कर जमकर पीट दिया। युवती के साथ मौजूद दो से तीन महिला यात्रियों ने जब युवक की अभद्र टिप्पणी सुनी तो वे भड़क गईं। महिलाओं ने मौके पर ही युवक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। चप्पलों से की पिटाई
भिंड शहर के बस स्टैंड के पास स्थित रॉयल होटल के सामने गुरुवार शाम दो मनचले युवक को युवती से सरेराह छेड़छाड़ करना भारी पड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने सड़क से गुजर रही युवती पर अशोभनीय शब्द कहे। युवती के साथ मौजूद महिलाओं ने इसका विरोध किया और दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया। महिलाओं ने चप्पलों और थप्पड़ों से युवक की पिटाई की। खुद को बेकसूर बताते रहे मनचले
इस दौरान युवक बार-बार खुद को निर्दोष बताते हुए कहता रहा कि उसने कुछ नहीं कहा, लेकिन महिलाएं उसकी हरकत को लेकर नाराज रहीं और गुस्से में गालियां देती रहीं।घटना को देख आसपास के राहगीर भी मौके पर एकत्र हो गए और मनचलों की करतूत की निंदा की। किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर अब शेयर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद महिलाओं ने युवकों को जाने दिया। इस मामले में सिटी कोतवाली थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *