शाजापुर में तीन दिनों से कड़ाके की ठंड:सुबह से छाया रहा घना कोहरा, विजिबिलिटी 30 मीटर से कम; न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री

शाजापुर में शुक्रवार को घना कोहरा और कड़ाके की ठंड रही, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई और उन्हें सुबह 8 बजे तक हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। यह लगातार तीसरा दिन था जब नगर में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। शीतलहर और ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर भी चली। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि शुक्रवार रात भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा और तापमान में और गिरावट आ सकती है। रात में घने कोहरे और शीतलहर के कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। कोहरे के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है, इसलिए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ठंड से बचाव के लिए नगरवासी अलाव तापते और गर्म कपड़े पहनते देखे गए। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक इसी तरह सर्द मौसम बने रहने का अनुमान जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *