सरकारी स्कूलों में अभिभावक-शिक्षक मीटिंग कल

अमृतसर | 20 दिसंबर को जिले के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा अभिभावक-शिक्षक मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में अभिभावकों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (सीनियर सेकेंडरी) राजेश कुमार शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी (एलिमेंटरी) कंवलजीत सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि शनिवार को होने वाली इस मेगा मीटिंग के दौरान अभिभावकों के लिए रोचक गतिविधियों के साथ लगभग एक घंटे की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *