महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार सुबह बिहार सरकार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह परिवार के साथ भगवान महाकाल की सुबह होने वाले भस्म आरती में शामिल हुई। बिहार में हाल ही में हुए चुनाव में एनडीए की जीत के बाद मंत्री बनी श्रेयसी सिंह तड़के करीब चार बजे महाकाल मंदिर पहुंची, नंदी हाल में बैठकर उन्होंने भगवान महाकाल की आरती देखी और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। आरती के उन्होंने देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। महाकाल मंदिर की साफ़ सफाई और मंदिर समिति की व्यवस्था की तारीफ़ की। उन्होंने कहा की बिहार की बेटी होने के नाते में सभी को पावन धरती पर आने का आग्रह करती हूं। दर्शन के बाद श्रेयसी सिंह का श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।


