इंदौर में ट्रैफिक सुधारने ई-रिक्शाओं के 10 सेक्टर तय:नए ई-रिक्शा को मिलेंगे ग्रामीण मार्ग, कलर कोडिंग भी होगी

इंदौर के ट्रैफिक को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस ई-रिक्शा को सेक्टर में बांटने की तैयारी पूरी कर चुकी है। प्लान के हिसाब से इंदौर को 32 थानों के अंतर्गत 10 सेक्टरों में बांटा जाएगा। अब ई-रिक्शा चालक उसी क्षेत्र में वाहन चला सकेगा, जहां वह निवास करता है। तय रूट से बाहर ई-रिक्शा चलाने पर चालानी कार्रवाई होगी। जिन ई-रिक्शा के दस्तावेज पूरे नहीं होंगे, उन्हें न तो यूनिक नंबर मिलेगा और न ही सड़कों पर चलने की अनुमति। यातायात विभाग के अनुसार, शहर में फिलहाल करीब 10,500 पंजीकृत ई-रिक्शा चल रहे हैं, जबकि बिना पंजीकरण वाले वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे न सिर्फ ट्रैफिक बिगड़ रहा है, बल्कि पंजीकृत चालकों के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो रहा है। यातायात डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि पहले ई-रिक्शा को छह सेक्टर में बांटने की योजना थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 सेक्टर कर दिया गया है। हर सेक्टर में दो से तीन थानों को शामिल किया गया है। हर ई-रिक्शा को यूनिक पहचान नंबर मिलेगा। इसी रंग और नंबर से चालक और वाहन की पहचान होगी। बताया जा रहा है कि ई-रिक्शाओं को कलर कोडिंग के आधार पर सेक्टर बांटे जाएंगे। अलग-अलग कलर की रिक्शाओं को अलग-अलग सेक्टर दिए जाएंगे। ये ई-रिक्शा उसे सेक्टर में चलेंगी। ई-रिक्शाओं पर सेक्टर क्रमांक, ई-रिक्शाओं की नंबरिंग सहित अन्य जानकारी रहेंगी। ई-रिक्शा के लिए तय हुआ रूट प्लान सेक्टर-1: अन्नपूर्णा, द्वारकापुरी, चंदन नगर (चार मार्ग) सेक्टर-2 : सराफा, छत्रीपुरा, पंढरीनाथ (चार मार्ग) सेक्टर-3 : जूनी इंदौर, रावजी बाजार, भंवरकुआं, तेजाजीनगर (छह मार्ग) सेक्टर-4 : एरोड्रम, सदर बाजार, मल्हारगंज, गांधीनगर, बाणगंगा (पांच मार्ग) सेक्टर-5 : राऊ, राजेंद्र नगर (तीन मार्ग) सेक्टर-6 : आजाद नगर, संयोगितागंज, छोटी ग्वालटोली, पलासिया (सात मार्ग) सेक्टर-7 : कोतवाली, एमजी रोड, तुकोगंज (छह मार्ग) सेक्टर-8 : तिलक नगर, कनाड़िया, खजराना (छह मार्ग) सेक्टर-9 : एमआइजी, परदेशीपुरा, हीरानगर (सात मार्ग) सेक्टर-10 : लसूडिया, विजय नगर (छह मार्ग) नए ई-रिक्शा को ग्रामीण और बाहरी मार्ग दिए जाएंगे आटो रिक्शा संघ के अनुसार बैठक में यह सवाल भी उठा कि नए खरीदे जा रहे ई-रिक्शा को कौन-सा रूट मिलेगा। इस पर अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नए ई-रिक्शा को ग्रामीण और बाहरी मार्ग दिए जाएंगे। इनमें धार रोड, कलारिया, खंडवा रोड, तलावली चांदा, मांगलिया, राऊ-रंगवासा जैसे इलाके शामिल होंगे। नई व्यवस्था के तहत ई-रिक्शा गलियों में भी पिक-एंड-ड्राप कर सकेंगे, जिससे यात्रियों को घर के पास सुविधा मिलेगी और मुख्य सड़कों पर दबाव कम होगा। ई-रिक्शा चालकों की मांगें आटो रिक्शा संघ के संस्थापक राजेश विड़कर ने वताया कि संगठन ने यातायात विभाग के प्लान पर सहमति जताई है, लेकिन कुछ अहम मांगें भी रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि नशे में वाहन चलाने पर सख्त प्रतिबंध और नियमित जांच। नाबालिगों को ई-रिक्शा चलाने की अनुमति न मिले। बिना दस्तावेज वाले ई-रिक्शा पूरी तरह बंद हों। ग्रामीण और बाहरी मार्ग तय किए जाएं, इसके साथ ही हर सेक्टर में यात्री प्रतीक्षालय और दो से तीन अधिकृत स्टैंड बनाने की मांग भी की गई है ताकि सड़कों पर अव्यवस्था न फैले।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *