नए साल 2026 में बदलेगी ट्रेनों की टाइमिंग:पश्चिम-मध्य रेलवे की कई ट्रेनों के समय में 10 मिनट से 1 घंटे तक का बदलाव, 1 जनवरी से लागू

नए साल 2026 की शुरुआत के साथ ही पश्चिम-मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव कर दिया है। पश्चिम-मध्य रेलवे से शुरू होने वाली और यहीं टर्मिनेट होने वाली ट्रेनों के प्रस्थान व आगमन समय में 10 मिनट से लेकर 1 घंटे तक का अंतर किया गया है। यह संशोधित समय-सारणी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। पश्चिम-मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले नई समय-सारणी की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यात्री संबंधित स्टेशन, रेलवे पूछताछ केंद्र या पश्चिम-मध्य रेलवे की अधिकृत वेबसाइट से 1 जनवरी 2026 से लागू नई समय-सारणी की जानकारी लेकर ही यात्रा करें। इस तरह से होगी नई टाइमिंग जबलपुर पहुंचने का परिवर्तित समय

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *