सीजीएसटी मुख्य आयुक्त ने जसोल धाम का दौरा किया:महेंद्र रंगा ने व्यवस्थाओं की सराहना की, बोले- ये धार्मिक केंद्र समाज को जोड़ने का उत्कृष्ट उदाहरण

सीजीएसटी एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क के मुख्य आयुक्त महेंद्र रंगा ने जसोल धाम के दर्शन किए। महेंद्र रंगा फील्ड निरीक्षण के दौरान यहां आए। उन्होंने सर्वप्रथम श्री राणी भटियाणी मंदिर संस्थान के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त मुख्य आयुक्त रावल किशन सिंह जसोल से उनके निवास रावलगढ़ में मुलाकात की। इसके बाद मंदिर में दर्शन कर परिसर का निरीक्षण किया। मुख्य आयुक्त ने संस्थान की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि रावल किशन सिंह ने सरकारी सेवा में अपनी ईमानदारी और निष्ठा से एक मिसाल कायम की। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद रावल साहब के मार्गदर्शन में जसोलधाम में भक्तों के लिए उत्कृष्ट सुविधाएं विकसित की गई हैं। संस्थान समिति सदस्य कुं. हरिश्चंद्र सिंह जसोल ने भक्तों की सुविधाओं के लिए किए गए कार्यों से उन्हें अवगत कराया। इस अवसर पर संस्थान की ओर से मुख्य आयुक्त को महेचा राठौड़ों का इतिहास पुस्तक और श्री रावल मल्लीनाथ जी एवं राणी रूपादे जी की तस्वीर भेंट की गई। महेंद्र रंगा ने जसोलधाम को एक महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्र बताते हुए कहा कि यहां की व्यवस्थाएं और परंपराएं समाज को एकजुट करने का बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने इस यात्रा को अपने जीवन का एक यादगार क्षण बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *