महाराष्ट्र के शेगांव पहुंची सांई की पालकी:82 श्रद्धालुओं ने 10 दिन में 250 किमी की दूरी तय की

साईं बाबा की पालकी यात्रा शुक्रवार शाम महाराष्ट्र के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शेगांव पहुंची। यात्रा में कुल 82 साईं भक्त मौजूद रहे। साईं मंदिर टेकड़ी से 1 जनवरी को शिर्डी के लिए यात्रा निकली है।श्रद्धालुओं ने शेगांव मंदिर में संत गजानन महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह दल पिछले 10 दिनों में 250 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय कर चुका है। अभी इनकी यात्रा में 400 किलोमीटर का सफर शेष है। समिति के अध्यक्ष रोशन (गोलू) तहकीत ने बताया कि यह पालकी यात्रा 20 जनवरी को शिरडी के पालकी निवारा पहुंचेगी। वहां एक रात विश्राम के बाद 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे पालकी को साईं समाधि मंदिर ले जाया जाएगा।यह अनूठी पदयात्रा श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण का प्रतीक है, जो कुल 650 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *