पुत्रदा एकादशी मनाया, खाटूनरेश का भव्य शृंगार

रांची | अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शुक्रवार को पुत्रदा एकादशी उत्सव मनाया गया। श्री श्याम देव को सुबह नवीन वस्त्र पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत कर गुलाब, रजनीगंधा, जरबेरा, गुलदाऊदी, बेला व गेंदा फूलों से शृंगार किया गया। अन्य देवी-देवताओं का भी विशेष शृंगार किया गया। श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय संकीर्तन की। इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, मेवा, रबड़ी व मगही पान का भोग अर्पित किया गया। रात 12 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, गोपी किशन ढांढनियां, राजेश सारस्वत, प्रियांश पोद्दार, विकाश पाड़िया व अन्य सदस्य लगे रहे ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *