रांची | रौनियार वैश्य कल्याण समिति कोकर का 32वां वार्षिकोत्सव 12 जनवरी को जगदंबा बैंक्विट हॉल में मनाया जाएगा। समिति के राजकुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा और संस्कार विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाज की महिलाओं और पुरुषों को विचार व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस अवसर पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रौनियार वैश्य परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिभा सम्मान देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। बच्चों और महिलाओं के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। विजयी प्रतियोगी को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति सदस्य आरएन शाह, डॉ विजय राज, सुबोध गुप्ता, शशि गुप्ता, संजय गुप्ता, मुन प्रकाश, राजेश गुप्ता, शंकर गुप्ता, अजय गुप्ता, राज कुमार गुप्ता भूमिका निभा रहे हैं।


