आईटी टावर युवाओं के लिए कौशल विकास के नए द्वार खोलेगा : हेमंत

रांची | मुख्यमंत्री ने आईटी टावर परियोजना की प्रशंसा की है। कहा है कि आईटी टावर राज्य के युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के लिए नए द्वार खोलेगा। यह राज्य को तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी बनने में मदद करेगा। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल के तहत नामकुम, रांची में स्थित आईटी टावर झारखंड को डिजिटल युग की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है। आईटी टावर न केवल की तकनीकी प्रगति को प्रदर्शित करता है, बल्कि राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। आईटी टावर न केवल रांची, बल्कि पूरे राज्य के औद्योगिक और आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने तोपचांची लेक के विकास का दिया निर्देश तोपचांची लेक जल्द आकर्षक पर्यटन स्थल बनेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लेक के विकास के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। सीएम ने कहा है कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम के समक्ष अधिकारियों ने तोपचांची झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने संबंधी कार्ययोजना का प्रेजेंटेशन दिया। मुख्यमंत्री तोपचांची लेक को विकसित किए जाने से संबंधित प्रारूप के हर पहलु से अवगत हुए और बिंदुवार जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण सुझाव व निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *