जागरूकता के साथ अपने विकास का संकल्प ले तुरी समाज : बंधु तिर्की

रांची | पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि अति प्राचीन काल से पूरे समाज में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता के साथ अपना अस्तित्व कायम रखने वाले तुरी समुदाय को जागरूकता और दूरदृष्टि के साथ अपने विकास का संकल्प लेने की जरूरत है। अदूरदर्शिता के कारण तुरी समाज के हाथ से परंपरागत बांस का पेशा व व्यापार दूर होता जा रहा है। बंधु तिर्की शुक्रवार को दीनदयाल नगर में तुरी समाज के उत्थान, विकास और भागीदारी विषय पर आयोजित संयुक्त तुरी संवाद में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। बैठक में तुरी के संगठनात्मक समाज, तुरी समाज के हित के लिए काम करने और इस संदर्भ में विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए 7 सदस्यीय तदर्थ समिति के गठन का निर्णय लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *