अस्पताल जाकर कड़िया मुंडा से मिले सुदेश महतो, कहा- आप राज्य के अभिभावक हैं

वित्त मंत्री ने भी हाल जाना आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो आैर पार्टी के मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत शुक्रवार को लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मिलने मेडिका अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा। कहा कि आप झारखंड के अभिभावक हैं। जल्द से जल्द ठीक होकर अस्पताल से बाहर आना है। सुदेश महतो ने उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी मुलाकात की। इधर, पद्मश्री अशोक भगत ने शुक्रवार को मेडिका अस्पताल पहुंच कर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा का कुशल क्षेम जाना। अशोक भगत ने डॉक्टरों से भी बात की। उन्होंने कड़िया मुंडा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की के साथ कांग्रेस नेताओं का एक दल शुक्रवार को पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मिलने मेडिका अस्पताल पहुंचा। लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर व अन्य नेता भी पहुंचे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *