कोटपूतली में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान:220 किलो जब्त, नगर परिषद ने 14,600 का चालान काटा

कोटपूतली में नगर परिषद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नगर परिषद आयुक्त नूर मोहम्मद और अधिशाषी अभियंता दीपक मीणा के नेतृत्व में गठित दस्ते ने 220 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त किया। इस दौरान मौके पर ₹14,600 का चालान भी काटा गया। कपड़े से बने कैरी बैग बांटे
नगर परिषद आयुक्त ने बताया-इस अभियान के तहत आमजन और दुकानदारों को कपड़े से बने कैरी बैग भी वितरित किए गए। नगर परिषद कोटपूतली अपने क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील
आयुक्त ने क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों से राज्य सरकार द्वारा प्रतिबंधित सभी प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों की बिक्री या उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार प्रतिष्ठानों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने आमजन से भी सिंगल यूज प्लास्टिक के बजाय कपड़े के कैरी बैग का उपयोग करने का आग्रह किया है। इस कार्रवाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता कृष्ण गुर्जर, सहायक अभियंता सत्यनारायण वर्मा, अभियंता हरीश कुमार और स्वास्थ्य निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी दस्ते में मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *