भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना अजनाला की पुलिस ने सरकारी कॉलेज से लोहे की पाइपें चोरी करने वाले दो युवकों को काबू किया है। जबकि तीसरा आरोपी इंद्रजीत सिंह निवासी उमरपुरा फरार होने में सफल हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह निवासी गुमटाला और विजय निवासी उमरपुरा के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में कॉलेज के चौकीदार अजीत सिंह ने बताया कि 9 जनवरी की शाम को आरोपी कॉलेज से लोहे की पाइपें चोरी कर रहे थे। जिन्हें काबू किया गया। एक आरोपी फरार हो गया हैं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।


